✍️ पवन सिंह लिंगवाल, ऋषिकेश।
आज 28-04-2026 को ऋषिकेश महापौर शंभू पासवान जी के द्वारा नगर निगम की बिल्डिंग के कार्य का जायजा लिया गया। और देखा गया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोई अनदेखी तो नहीं की जा रही है। निर्माण कार्य स्थल में मौजूद अधिकारियों के साथ शंभु पासवान जी के द्वारा निर्माण कार्य के संबंध में वार्तालाप की गई और पूरी जानकारी ली गई। और बताया गया कि निर्धारित समय तक बिल्डिंग का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण कार्य स्थल पर शंभु पासवान जी के अलावा नगर आयुक्त भी मौजूद रहे।




