✍️ पवन सिंह लिंगवाल, ऋषिकेश।
ऋषिकेश मायाकुंड के समीप त्रिवेणी घाट पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों का कहना है कि आज सुबह लगभग 5 बजे के आस पास उनके द्वारा नदी में एक बहता हुआ शव दिखाई दिया। जो कि पूरी तरह से क्षत विक्षत था। जैसे ही इसकी सूचना पूरे क्षेत्र में लगी वैसे ही घाट में लोगों की भीड़ लग गई। तुरंत ही इस घटना के बारे में ऋषिकेश पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंचकर पुलिस के द्वारा शव की जांच की गई। और शव को ले जाया गया। स्थानीय लोगों से पूछने पर सिर्फ यही पता लगा कि अज्ञात व्यक्ति का शव सुबह से ही नदी के किनारे पड़ा हुआ है और कोई भी ऐसी जानकारी नहीं है कि आखिर नदी किनारे जो शव पड़ा मिला है वह किस व्यक्ति का है। फिलहाल इसमें असमंजस की स्थिति है। और पुलिस के द्वारा पूरी जांच पड़ताल की जा रही है कि आखिर शव है किसका।




