✍️ ललित जोशी, नैनीताल।
सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास देर रात से ओलावृष्टि के साथ मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। देर रात से मौसम का मिजाज बिगड़ने से सुबह सरोवर नगरी नैनीताल में घना कोहरा छाया हुआ था। जिसके चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश के पड़ने से कई मार्ग में बारिश का पानी बहकर कर तालाब जैसा हो रहा है। बारिश के चलते भयंकर ठंड का प्रकोप जारी हो गया है। स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों ने भी गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया।
पर्यटक भी अपने होटल में दुबके हुए नजर आए।




