स्थान। नैनीताल।
होली, एवं रमजान पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन हुआ चौकन्ना चेकिंग अभियान चलाया।
रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास समेत पूरे जनपद नैनीताल में होली एवं रमजान पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तेद नजर आ रहा है। जिसके चलते जगह जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
यहाँ बता दें कुछ दिन पूर्व नैनीताल जनपद के तमाम न्यायालयों एवं हाईकोर्ट समेत कुमाऊँ मंडल के सबसे बड़े राजकीय अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकियां भी मिली थी। जिसके चलते पुलिस प्रशासन और अधिक सतर्कता बरतने लग गया। बात दे बम उड़ाने की जो धमकियां मिली थी वह सब कोरी निकली।
फिर भी जनपद नैनीताल की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत एसएसपी डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन तथा जनपद बॉर्डर में प्रभावी चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है।
निर्देशानुसार जनपद के प्रत्येक थाना पुलिस और बीडीएस, डॉग स्क्वायड द्वारा रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, सार्वजनिक स्थलों में सघन चेकिंग एवं संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा जनता से संदिग्ध गतिविधि की सूचना स्थानीय पुलिस और 112 को देने की अपील की जा रही है।




