
दीपक शाह कर्णप्रयाग
मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में रनर अप रही देवतोली की अंजू सती का कर्णप्रयाग पहुंचने पर भव्य स्वागत
21 दिसम्बर को दिल्ली में आयोजित हुई मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में देवतोली की अंजू सती रनर अप रही। कर्णप्रयाग पहुचने पर स्थानीय लोगो ने उनका भव्य स्वागत किया। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था प्राइड आफ संस्था द्वारा यह आयोजन किया जाता है। इसी के साथ अंजू सती के अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर दिया है। देश के 29 राज्यो की महिलाओं ने प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग।