ईगास पर्व पर गढ़ सेवा संस्थान ने आयोजित किया गढ़ रक्षक महोत्सव, लकी ड्रॉ में 12 भाग्यशाली विजेताओं को मिले आकर्षक पुरस्कार
ऋषिकेश। गढ़ सेवा संस्थान ऋषिकेश के तत्वावधान में ईगास पर्व के शुभ अवसर पर आयोजित गढ़ रक्षक महोत्सव में लकी ड्रॉ के माध्यम से 12 भाग्यशाली विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार वितरित किए गए।
होटल द मोंतारा में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र दत्त सेमवाल, संतोष पांथरी और विपिन चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
लकी ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार के रूप में ढालवाला निवासी अरुण को स्कूटी, द्वितीय पुरस्कार हीरा सिंह को मोबाइल फोन तथा तृतीय पुरस्कार नीरेंद्र राणा को साइकिल प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त नौ अन्य विजेताओं को भी विभिन्न पुरस्कार वितरित किए गए।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा, सचिव गोपाल सत्ती, कोषाध्यक्ष अरुण बडोनी, देवेंद्र सिंह नेगी, ताजेंद्र सिंह नेगी, मनोज ध्यानी, विजय रावत, अखिलेश मित्तल, बृजमोहन मनोडी, चंद्रवीर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: पवन सिंह लिंगवाल




