ऊखीमठ में ढोल नगाड़ों व मसक बीन की मुधर धुन के साथ त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेला का हुआ शुभारंभ
हरीश चन्द्र ऊखीमठ
खबर रुद्रप्रयाग/ ऊखीमठ में ढोल नगाड़ों व मसक बीन की मुधर धुन के साथ त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेला का किया गया उद्घाटन वहीं त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेला के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि केदारनाथ धाम के रावल श्री श्री श्री 1008 जगतगुरु भीमाशंकर लिंग महाराज व विशिष्ट अतिथि केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी मंदिर समिति के पुजारियों द्वारा त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेला का उद्घाटन किया गया त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेला समिति व नगर पंचायत ऊखीमठ के अध्यक्ष कुब्जा धर्मवान ने त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेला में आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेला का उद्घाटन हो गया है जो कि 18 से 20 नवंबर तक चलेगा जिसमें स्थानीय कलाकारों व उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जा रहा है व किया जाएगा वहीं मेला समिति के सचिव प्रकाश रावत, व कोषाध्यक्ष रविन्द्र सिंह पुष्पवान ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेला का आयोजन के साथ उद्घाटन किया गया है जिसमें विभिन्न विघालयो व महिला मंगल दलों और स्थानीय कलाकारों द्वारा एवं उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा वहीं त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेला के शुभारंभ पर केदार मददमहेश्वर भजन मण्डली द्वारा स्वागत भजन प्रस्तुत किया गया साथ ही अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज ऊखीमठ के छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और महिला मंगल दलों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया


वहीं त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेला में मंच संचालन तेज प्रकाश तिवारी द्वारा किया गया और त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेला में कार्यक्रम अध्यक्ष प्रधानाचार्य अजय फेगवाल द्वारा शिरकत की गई इस मौके पर मेला समिति के चारों वार्डो के सभासद तहसीलदार ऊखीमठ प्रणंव पाण्डे, राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट, सह सचिव पूर्व प्रधान ऊखीमठ जगदीश लाल, महा मंत्री पूर्व प्रधान संदीप पुष्पवान, मेला समिति के सक्रिय कार्यकर्ता दलबीर रावत, धर्मेन्द्र तिवारी, आचार्य संतोष त्रिवेदी, केदारनाथ के मुख्य पुजारी टी गंगाधर लिंग महाराज, शिवलिंग महाराज, केदार लिंग महाराज,पूर्व ब्लाक प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेद्वी, रेखा रावत, पूर्व सभासद बलवंत रावत, कर्मबीर मनीष कुंवर, राजेन्द्र धर्मवान, नव निर्वाचित सभासद चन्द्रमोहन उखियाल, महिला मंगल दल अध्यक्ष व नव निर्वाचित सभासद मीरा देवी, घनानंद मैठाणी, विश्व मोहन जमलोकी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा व विभिन्न विघालयो के छात्र छात्राओं व महिला मंगल दल और मेला समिति के पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों मौजूद रहे,




