विश्वविद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में महाविद्यालय तलवाडी की छात्र-छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन।
सुभाष पिमोली थराली।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के विधार्थियों ने श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। इसमें महाविद्यालय की तीन बालक व पाँच बालिकाओं की टीम ने प्रतिभाग किया । महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। लंबी कूद में राहुल बी ए पंचम सेमेस्टर ने रजत पदक जीता और 400 मीटर रिले दौड़ में साक्षी, रेनुका, दीपा और नंदी की टीम ने रजत पदक प्राप्त किया। वहीं 400 मीटर बाधा दौड़ में साक्षी बी ए प्रथम सेमेस्टर ने कांस्य पदक प्राप्त किया । टीम में गौरव जोशी दीक्षा रावत और अविनाश कुमार ने भी प्रतिभाग किया। महाविद्यालय तलवाड़ी के प्राचार्य डॉ सेराज मोहम्मद ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और आहवान किया कि आगामी प्रतियोगिता में भी इसी प्रकार अपनी योग्यता को साबित करते हुए महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करें। वंदना कटारिया स्टेडियम हरिद्वार में आयोजित इस कार्यक्रम में टीच कोच रजनीश कुमार तथा टीम प्रबंधक डॉ पुष्पा रानी के नेतृत्व में महाविद्यालय तलवाड़ी सहित गढ़वाल मंडल के 53 महाविद्यालयो ने प्रतिभाग किया । विजेता खिलाड़ियों को पीटीए अध्यक्ष विवेक रावत, एडवोकेट यशपाल सिंह फरस्वाण, मीडिया प्रभारी डॉ ललित जोशी सहित समस्त स्टाफ एवं महाविद्यालय परिवार द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।




