उत्तराखंड क्रांति दल ने गठित की युवा, सैनिक और महानगर युवा प्रकोष्ठ की टीमें
अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की अल्मोड़ा इकाई की ओर से जिला कार्यालय में युवा प्रकोष्ठ, सैनिक प्रकोष्ठ एवं महानगर युवा प्रकोष्ठ की नई टीमों का गठन किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया।
सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चंदन सिंह मुस्युनी ने अपनी टीम की घोषणा करते हुए किशन सिंह मेहता और आनंद सिंह को जिला उपाध्यक्ष, नारायण सिंह, दीवान सिंह एवं दिलीप सिंह को जिला महामंत्री तथा हरगोविंद सिंह को जिला संगठन महामंत्री नियुक्त किया।
वहीं, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रवि नेगी ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें कमल बिनौला को जिला महामंत्री, पवन रौतेला को सोशल मीडिया प्रभारी, अक्षय टम्टा को जिला मंत्री, राकेश कुमार को जिला संगठन मंत्री तथा धीरज को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
महानगर अध्यक्ष वंश कनवाल ने महानगर युवा प्रकोष्ठ की टीम की घोषणा करते हुए त्रिभुवन सिंह बिष्ट को महानगर उपाध्यक्ष, वैभव छावड़ा को महानगर महामंत्री, अमित भट्ट को महामंत्री, माजिद हुसैन एवं नवीन प्रसाद को संगठन मंत्री नियुक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ती महंगाई के विरोध में सरकार का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार से महंगाई पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है और सरकार को तत्काल प्रभावी कदम उठाकर उत्तराखंड के निवासियों को राहत देनी चाहिए।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी, जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी, महानगर अध्यक्ष मोहित साह, विनय किरौला, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह, नरेंद्र सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष राकेश भट्ट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




