राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती समारोह आयोजित किया गया।
सुभाष पिमोली थराली।
राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य डॉ प्रतिभा आर्या एवं प्राध्यापको द्वारा पंडित पंत के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। संयोजक डॉ ललित जोशी द्वारा पंत जी के जीवन एवं उनकी राष्ट्रीय आंदोलन में भूमिका पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजलि पुरोहित, द्वितीय स्थान अनमोल जोशी व तृतीय स्थान रेणुका ने हासिल किया। जिलाधिकारी चमोली के द्वारा महाविद्यालय तलवाड़ी के इन विजेताओं को समग्र रूप से रूपए 1900 की राशि के पुरस्कार की घोषणा की गई है
।इस अवसर पर एन ई पी संबंधी हालिया बदलाव विशेषकर पांचवें सेमेस्टर के बाद विषय चयन संबंधी नियमों, समर्थ पोर्टल और छात्रवृत्ति योजना पर डॉ नीतू पांडे एवं मनोज कुमार द्वारा प्रस्तुतीकरण किया गया। इसके बाद प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर उद्यमिता विनोद नेगी द्वारा एक दिवसीय उद्यमिता अभिमुखीकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत व्याख्यान दिया गया। उन्होंने विधार्थियों से उद्यमिता अपनाकर स्वरोजगार योजना का लाभ उठाकर अपने भविष्य को संवारने के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ स्मिता तिवारी डॉ पुष्पा रानी अनुज कुमार सुधा राना रजनी नेगी डॉ जमशेद अंसारी डॉ सुनील कुमार सहित समस्त स्टाफ एवं सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।




