तलवाड़ी में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन।
सुभाष पिमोली थराली।
इस्माइल फाउंडेशन एवं एचडीएफसी परिवर्तन के साथ जनपद चमोली के विकासखंड नारायणबगड़,थराली में 13 जुलाई से सचल चिकित्सा वाहन के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवा रहा है डॉ पंकज ने बताया दो ब्लाकों के 34 गांवो में निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही हैं जिसमें बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन,टाइफाइड, चिकनगुनिया, मलेरिया आदि के टेस्ट व दवाइयां निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है वही तलवाडी में शुगर,बीपी,हीमोग्लोबिन, मलेरिया से पीड़ित लगभग दो दर्जन से अधिक मरीजो का परीक्षण कर निशुल्क दवा बांटी गई टीम में नवीन,भावना,प्रेमा नेगी,सुनीता, जितेंद्र मनोड़ी आदि मौजूद रहे।




