रामणी गांव में दो नाबालिग छात्र-छात्रा के श’व मिलने से सनसनी
मेला मैदान के मंच की रेलिंग से ल’टके मिले श’व, पुलिस जांच में जुटी; मौत के कारणों का खुलासा नहीं
नंदानगर (चमोली)। नंदानगर विकासखंड के रामणी गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के समीप स्थित मेला मैदान में दो नाबालिग छात्र-छात्रा के श’व संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। दोनों के शव मेला मैदान के मंच की रेलिंग से लट’के हुए पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि मृतकों में कक्षा 12 में अध्ययनरत एक छात्र और कक्षा 11 में पढ़ने वाली एक छात्रा शामिल हैं। दोनों एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
सुबह मेला मैदान में दोनों के श’व मिलने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली, पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में पुलिस जांच पूरी होने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
ग्राम प्रधान कुंवर लाल ने बताया कि घटना की सूचना नंदानगर पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और दोनों की मौत से जुड़ी परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौ’त के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद से गांव में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।

