सेलाकुई सारा स्टेट और लांघा रोड औद्योगिक क्षेत्र की कई कंपनियों में मजदूरों और सिक्योरिटी गार्डों से बेहद कम वेतन पर लंबे समय तक काम कराए जाने के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं।
कहीं 30 दिन 10 घंटे ड्यूटी के सिर्फ ₹10 हजार, तो कहीं 30 दिन 12 घंटे के ₹14 हजार दिए जा रहे हैं। वहीं कुछ कंपनियों में 26 दिन 10 घंटे की ड्यूटी के मात्र ₹9 हजार तक वेतन मिलने की बात कही जा रही है। सिक्योरिटी एजेंसियों के माध्यम से तैनात गार्डों को भी 30 दिन 12 घंटे की ड्यूटी पर ₹14–15 हजार में काम कराया जा रहा है।
आरोप यह भी है कि यदि कोई मजदूर या सिक्योरिटी गार्ड 30 दिन 12 घंटे की ड्यूटी के लिए ₹28 हजार वेतन की मांग करता है, तो उसे तुरंत नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है।
सबसे बड़ा सवाल— क्या श्रम विभाग इन शिकायतों से अनजान है, या फिर कार्रवाई करने से बच रहा है? यदि ये आरोप सही हैं, तो श्रम कानूनों का पालन कौन सुनिश्चित करेगा?
जल्द बड़ा खुलासा…
Cobra News UK पर




