✍️ मनमोहन भट्ट, उत्तरकाशी।
जनपद उत्तरकाशी के अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी सुरेश कुमार की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एयर एम्बुलेंस के माध्यम से देहरादून रेफर किया गया। स्वास्थ्य स्थिति गंभीर होने पर उन्हें उच्च उपचार के लिए दून अस्पताल भेजने का निर्णय लिया गया।
प्रेस क्लब उत्तरकाशी के अध्यक्ष चिरंजीव सेमवाल ने क्लब के साथियों के सहयोग से अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पी.एस. पोखरियाल तथा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी से एयर एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की। प्रशासन की तत्परता के बाद दोपहर बाद एयर एम्बुलेंस करीब पौने चार बजे उत्तरकाशी पहुंची।
इस दौरान खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर को करीब 25 मिनट तक आसमान में मंडराना पड़ा। हालांकि पायलट की सूझबूझ और अनुभव के चलते हेलीकॉप्टर को अगलाड़ पुल मार्ग से होते हुए सुरक्षित रूप से सहस्रधारा हेलीपैड पर उतारने में सफलता मिली।
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई से समय रहते मरीज को उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए देहरादून भेजा जा सका।




