छात्रों की गूंज अभियान का छरबा से हुआ शुभारंभ, छात्रों ने दिया भरपूर समर्थन
छरबा। राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के जिला महासचिव गगनदीप सिंह के आवास पर आज “छात्रों की गूंज” अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लेकर संगठन के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया तथा छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज़ बुलंद करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डिंपल सिंह (एससी विभाग) ,बलजीत सिंह सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग उपाध्यक्ष ,अमित रमोला, जिला उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस ,हर्ष गुरुंग ब्लॉक अध्यक्ष विकासनगर, जुनैद मलिक ब्लॉक अध्यक्ष सहसपुर,सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सहभागिता




