*सहसपुर विधानसभा में पछवादून युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई*
28 जून 2026 को विधानसभा सहसपुर में युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक सहसपुर विधानसभा अध्यक्ष जॉय बर्सवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा हुई तथा प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच युवाओं की टीम गठित करने की सहमति जताई।
इसी के साथ जिला व विधानसभा कार्यकारियों को के विस्तार पर भी चर्चा हुई और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जोड़ने की रूपरेखा तैयार की।
साथ ही तमाम देशव्यापी मुद्दे जैसे पेपर लीक, बेरोजगारी व महंगाई जैसे मुद्दों को जेन जी छात्र-छात्राओं के बीच ले जाने की भी रणनीति युवाओं ने तैयार की।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा जी, पूर्व प्रदेश महासचिव उत्तराखंड युवा कांग्रेस सुमित खन्ना जी, युवा कांग्रेस जिला प्रभारी रविंद्र सिंह जी, विकासनगर विधानसभा अध्यक्ष दीक्षांत उनियाल जी, विकासनगर ब्लॉक उपाध्यक्ष नासिर हुसैन जी, सहसपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष अभिषेक कुकरेती जी, विधानसभा सहसपुर उपाध्यक्ष जीशान अली जी, उपाध्यक्ष अरमान मलिक जी, जिला महासचिव साहिल मलिक जी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरू बिष्ट जी, मसूरी विधानसभा महासचिव एकांत मंमगाईं जी व अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता व नेतागण मौजूद रहे




