चमोली के वीर सपूत नायक संतोष कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि
चमोली जनपद के पोखरी विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत रौता निवासी भारतीय सेना की 11 गढ़वाल राइफल्स के नायक संतोष कुमार के शहीद होने की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
मातृभूमि की रक्षा करते हुए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को राष्ट्र कभी नहीं भूल पाएगा। उनकी शहादत पर जहां पूरे क्षेत्र को गर्व है, वहीं उनके असमय निधन से हर आंख नम है।
पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ कर्णप्रयाग घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
शत् शत् नमन वीर सपूत।




