हरीश बेंजवाल बने सेलाकुई प्रेस क्लब के अध्यक्ष, राजनीतिक, सामाजिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को मिला एक सशक्त मीडिया मंच
पहली बार प्रिंट मीडिया, ब्रॉडकास्ट (इलेक्ट्रॉनिक) मीडिया, आउटडोर मीडिया और डिजिटल/सोशल मीडिया
पछवादून क्षेत्र में सक्रिय सभी पत्रकार बंधुओ का स्वागत,
पत्रकार बंधुओं के लिए कार्य के बाद रेस्ट एवं खबर एडिटिंग आदि
सेलाकुई। क्षेत्र के पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक में सेलाकुई प्रेस क्लब कार्यकारिणी का गठन किया गया। निजी होटल में आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया, जिससे क्षेत्र के राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दों को एक सशक्त मीडिया मंच मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नई कार्यकारिणी में हरीश बेंजवाल को अध्यक्ष, अनिल रावत को उपाध्यक्ष, मनोज शर्मा को सचिव, इंद्रजीत असवाल को कोषाध्यक्ष, हीमा चौहान को सह-कोषाध्यक्ष, राजेश राणा को संगठन मंत्री तथा अमित रावत को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरीश बेंजवाल ने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन सभी पत्रकारों को साथ लेकर पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का कार्य करेगा। उन्होंने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
बैठक में मौजूद सामाजिक कार्यकर्त्ता सुशील कुमार एवं पत्रकारों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती, पत्रकार एकता और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
Cobra News UK की ओर से नवगठित कार्यकारिणी को हार्दिक शुभकामनाएं।




