महाविद्यालय तलवाड़ी में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया
सुभाष पिमोली थराली।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संगाम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में सघन वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ० प्रतिभा आर्या ने अपने संबोधन में छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण को मानवीय जीवन एवं विकास के प्रथम मानक के रूप में अपनाते हुए हुए आसपास के जैविक संसाधनों, जीव-जंतुओं तथा नदी नालों के संरक्षण के लिए बढ़चढ़ कर भाग लेने हेतु प्रेरित किया। महाविद्यालय को हरा भरा रखने एवं संस्थागत हरित विकास में विशेष योगदान हेतु कार्मिक हुकुम सिंह रावत को पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में रोवर्स रेंजर्स एवं एन एस एस के स्वयंसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ. ललित जोशी, डॉ नीतू पांडे, डॉ० शंकर राम, डॉ पुष्पा रानी, सुधाराणा, रजनी नेगी, मोहित उप्रेती, डॉ० सुनील कुमार, कुशलानंद सती, महीपाल सिंह, थान सिंह, धीरेन्द्र नेगी, दीपा देवी,नीतिश कुमार, मनोज देवराड़ी,गुड्डू सिंह सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।




