आईटीबीपी के जवान पूनम देवी की सैनिक सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि।
सुभाष पिमोली थराली।
आइटीबीपी तेरह वाहनी में तैनाद सिपाही पूनम देवी पत्नी राकेश कुमार निवासी तलवाड़ी खालसा की लम्बी बीमारी के कारण निधन हो गया, उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक घाट पिंडर नदी के तट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया है सहायक सेनानी गौरव सिंह बिष्ट निरीक्षक राजेंद्र ने बताया 13वीं बटालियन भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल लिगडम सिक्किम में तैनात सिपाही पूनम देवी काफी लंबे समय से बीमार थी जिनका 31 मई को निधन हो गया,बुधवार को उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव तलवाड़ी खालसा लाया गया जहां से दोपहर में उनके पैतृक घाट में उनका आइटीबीपी गोचर एवं दिल्ली के जवानों द्वारा सलामी और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया है इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रवीण पुरोहित प्रधान राहुल टम्टा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।




