उत्तरकाशी में दिल दहला देने वाला हादसा! 19 वर्षीय युवक की खाई में गिरकर दर्दनाक मौत!
उत्तरकाशी। सोमवार शाम करीब 6 बजे जिले के न्यू खालसी मांड मोटर मार्ग पर एक भयानक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। धरासू से न्यू खालसी मांड की ओर जा रहे पिकअप वाहन (UK07CA-9825) में हजार–हजार लीटर पानी की क्षमता वाली दो टंकियां लदी हुई थी। अचानक अनियंत्रित होकर वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में वाहन चालक सूरज (19 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय मांगशीरू लाल, निवासी ग्राम जामणी नागराजधार, थाना छाम, जनपद टिहरी गढ़वाल की मौके पर ही मौत हो गई। युवक को खाई में गिरने के कारण गंभीर चोटें आईं और वह बच नहीं सका। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की गहन जांच में जुट गई है।




