HKP मिशन 2027 के अंतर्गत “पहाड़ स्वाभिमान जनसंपर्क यात्रा” के प्रथम चरण का लैंसडाउन विधानसभा रूट प्लान जारी – 25 मई को गुजुडूगढ़ी से होगा शंखनाद।
*देहरादून।* हिमालय क्रांति पार्टी ने सामान्य निर्वाचन 2027 के मद्देनजर ‘HKP मिशन 2027’ के तहत जिला पौड़ी गढ़वाल से *”पहाड़ स्वाभिमान जनसंपर्क यात्रा”* का आगाज करने का निर्णय लिया है। यात्रा का प्रथम चरण लैंसडाउन विधानसभा में 25 मई से 29 मई 2026 तक चलेगा।
*राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय बिष्ट एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री शंकर दत्त सती जी के मार्गदर्शन तथा प्रदेश महासचिव डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट की अगुवाई में यह यात्रा 25 मई 2026 को दोपहर 12:00 बजे गुजुडूगढ़ी मंदिर में दर्शन एवं भंडारे के साथ प्रारंभ होगी।*
*यात्रा का नेतृत्व लैंसडाउन विधानसभा के घोषित प्रत्याशी श्री लाल सिंह बिष्ट करेंगे।*
*लैंसडाउन विधानसभा – प्रथम चरण का रूट प्लान:*
*25 मई 2026:* यात्रा शुभारंभ – गुजुडूगढ़ी मंदिर दर्शन + भंडारा + यात्रा शुभारंभ। किंगोड़ीखाल , मंदोली , कोट गांव, आसोबाखली , सुंदोला बाखल , टीट , जिरदारी , किनगोड़ी खाल व दिगोलीखाल। रात्रि विश्राम : दिगोलीखाल।
*26 मई 2026, प्रातः 08:00 बजे:* दिगोलीखाल से प्रस्थान। मुख्य पड़ाव: गौलीखाल, मंजेडा, उटिंडा, सिरखेत, बिरखेत, किनाथ, जमणधार, कोचियार, जडाऊखांद, अंदालीखाल, खिरारीखाल, सल्डमहादेव, शकरपुर, औंलेथ, सतखोलू, रिंगोलटा, डडवाड़ी, उटिंडा, कफलटंडा। रात्रि विश्राम: नैनीडांडा।
*27 मई 2026, प्रातः 08:00 बजे:* नैनीडांडा से प्रस्थान। मुख्य पड़ाव: केलधार, सिमली, घुडकंद, हल्दूखाल, बियासी, बिलकोट, लूठिया, मैदावन, खदरासी, कांडानाला, रथवाडाब, धामधार, गडियोपुल, द्वारी, कोटेणी सैण। रात्रि विश्राम: पाणी सैण।
*28 मई 2026, प्रातः 08:00 बजे:* पाणी सैण से प्रस्थान। मुख्य पड़ाव: रिखणीखाल, सिद्धुखाल, कलवाणी/कोटनाली, सीमाखेत, किल्वेखाल, खिखरियों बैण्ड, टाण्ड्यू बैण्ड, टकोलीखाल, श्री ताड़केश्वर धाम, अधरियाखाल, रिंगलणा, धांचली बैण्ड, असनखेत, सिसल्डी, चमेठा, चुणाडई, डेरियाखाल। रात्रि विश्राम: गुमखाल।
*29 मई 2026:* गुमखाल से जयहरीखाल होते हुए लैंसडाउन पहुँचकर यात्रा का समापन। *लैंसडाउन मुख्य बाजार में ‘धन्यवाद सभा एवं प्रेस वार्ता’ आयोजित की जाएगी।*
*हमारा संकल्प – समृद्ध पहाड़, सशक्त उत्तराखंड।*
*हमारा लक्ष्य:* समृद्ध पहाड़।
*हमारा संकल्प:* जन-जन का स्वाभिमान।
*हमारी प्राथमिकता:* रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क।
*हमारी राह:* विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण।
*हमारी पहचान:* नशा मुक्त समाज, भ्रष्टाचार मुक्त शासन।
*प्रदेश महासचिव डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट ने कहा:*
“यह चुनावी यात्रा नहीं, पहाड़ के स्वाभिमान को जगाने का महायज्ञ है। 25 साल में राष्ट्रीय पार्टियों ने पहाड़ को सिर्फ पलायन, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार दिया। गुजुडूगढ़ी से शुरू होने वाली यह यात्रा दिल्ली-देहरादून में बैठे सत्ता के ठेकेदारों को सीधी चुनौती है।
लैंसडाउन से हमारे प्रत्याशी श्री लाल सिंह बिष्ट पहाड़ के बेटे हैं, ईमानदार नेतृत्व के प्रतीक हैं। BJP जहाँ ‘परिवारवाद’ और कांग्रेस जहाँ ‘दरबारवाद’ में उलझी है, वहीं HKP ने ‘अनुशासन’ दिखाते हुए प्रत्याशी घोषित कर जनता के बीच भेज दिया है।
1. *हेडलाइन:* “गुजुडूगढ़ी से HKP की ‘पहाड़ स्वाभिमान यात्रा’ का शंखनाद”।
2. *कोट:* “झाड़ू तो घिस गई , कमल दून में मुरझा गया।
अब नैनीडांडा का शेर निकला पंजा भी दिल्ली भाग गया”।
*नोट:* 29 मई को लैंसडाउन में समापन के बाद यात्रा चौबट्टाखाल विधानसभा में प्रवेश करेगी।
*जय हिमालय! जय HKP!*
*————————————*✍️
*डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट,प्रदेश महासचिव, हिमालय क्रांति पार्टी उत्तराखंड।*




