विजन इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट की ऋषिकेश शाखा में आज एक शानदार ‘ओपन माइक प्रोग्राम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
इस दौरान छात्रों ने कविता, शायरी, चुटकुले और अपने जीवन के प्रेरक अनुभव साझा कर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। मंच पर छात्रों के आत्मविश्वास और प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजय सिलस्वाल और अमन नौटियाल उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया।
संस्थान के पुराने छात्रों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर अपने करियर से जुड़े अनुभव साझा किए, जिससे वर्तमान छात्रों को नई दिशा और प्रेरणा मिली।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के छात्र संदीप, रोहित, दीपक, आदित्य, अमित, आयुष, आर्यन, हिमांशु, सुमित और शुभम मौजूद रहे। वहीं संस्थान के कार्यकारी निदेशक बृजेश पंवार, शिक्षक अंकित भट्ट और दिव्या थापा भी कार्यक्रम में शामिल




