संविदा श्रमिक श्रम संहिता पर गोष्ठी का आयोजन।
सुभाष पिमोली थराली।
मई दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में समाजशास्त्र विभाग के तत्वाधान में
संविदा श्रमिक एवं श्रम संहिता पर वैचारिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे प्रमुख वक्ता डा. सौरभ कुमार टम्टा सहायक प्राध्यापक समाजशास्त्र कैंपस गोपेश्वर ने संविदा श्रमिकों की कार्य परिस्थतियों तथा सहवक्ता कमलेश गौड समाजिक कार्यकर्ता ने मई दिवस और आज के श्रमिको की परिस्थितियों पर विस्तृत व्याख्यान दिया। वक्ताओ ने संविदा श्रमिको के सबलीकरण हेतु विभिन्न उपायों पर चर्चा की. अन्य वक्ता योगेश देवराडी एवं धीरेन्द्र नेगी ने नयी श्रम संहिता एवं हालिया श्रम सुधारो पर चर्चा की। श्रम संबधी विषयो पर आधारित कविता प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से हिमांशी, मनमोहन द्वितीय स्थान स्थान पर प्रवीन तथा तृतीय स्थान प्रदीप विजेता रहे। निबन्ध प्रतियोगिता में अंकित सिंह, दीक्षा देवराडी, अनमोल जोशी क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय एवं पोस्टर प्रतियोगिता में इशा, निशा व रेणुका अव्वल रहे । इस अवसर पर प्राचार्य महोदय डॉक्टर सेराज मोहम्मद, जिला पंचायत सदस्य कलावती देवी, कनिष्क प्रमुख थराली राजेश चौहान, ग्राम प्रधान तलवाड़ी दीपा फरस्वाण , पीटीए अध्यक्ष संतोष रावत, भूतपूर्व छात्र संघ कृष्णा रावत,अतिथि के रूप में सफाई सफाई कर्मचारी सगा देवी सहित समस्त प्राध्यापक और ऑफिस कर्मचारी उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संयोजन मोहित उप्रेती व मंच संचालन डॉक्टर ललित जोशी ने किया।




