✍️ पवन सिंह लिंगवाल, ऋषिकेश।
चार धाम यात्रा की दृष्टिगत आज दिनांक 29/04/2026 को ऋषिकेश क्षेत्र में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय द्वारा एक वृहद चेकिंग अभियान चलाया गया। ऋषिकेश क्षेत्र के अंतर्गत निजी वाहनों में चार धाम यात्रा की सवारी को ले जाए जाने के अभियोग में 05 निजी वाहनों के चालान कर कार्यालय में निरूद्ध किया गया इसके साथ ही निर्धारित सीटिंग क्षमता से अधिक सीट लगा कर वाहन का संचालन कर रहे तीन बसों को परिवहन अधिकारी कार्यालय में निरुद्ध किया गया। ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की शर्तों का उल्लंघन कर जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से चार धाम यात्रा हेतु सवारी ले जाने वाले हरियाणा राज्य के दो वाहनों का चालान कर कार्यालय परिसर में निरूद्ध किया गया। इसके साथ ही निजी वाहन में विद्यालय छात्रों का परिवहन कर रहे एक वाहन को हरिपुर कला क्षेत्र से कार्यालय में निरूद्ध किया गया।
परिवहन कर अधिकारी हरीश सती के नेतृत्व में चार धाम यात्रा मार्ग पर देवप्रयाग तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत दो दिन में 60 वाहनों के चालान किए गए तथा छह वाहनों को कार्यालय में निरूद्ध किया गया।
आई एस बी टी क्षेत्रांतर्गत अनाधिकृत वाहनों द्वारा सवारी बैठाये जाने की शिकायतों के अंतर्गत ऋषिकेश बाईक स्क्वाड BS07 क्रमिको द्वारा आई एस बी टी क्षेत्रांतर्गत कठोर प्रवर्तन कार्यवाही की गई। इस क्रम में कुल 13 चालान किए गए जिसमें नो पार्किंग के अभियोग में 01, बिना फिटनेस के अभियोग में 01, बिना टैक्स के अभियोग में 03, बिना हेलमेट के अभियोग में 08, ओवरलोड सवारी के अभियोग में 01, बिना बीमा के अभियोग में 01, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के अभियोग में 02 ओर सेफ्टी बेल्ट के अभियोग में 01 चलान किये गए।
ऋषिकेश स्थित योग नगरी रेलवे स्टेशन व नटराज चौक क्षेत्रांतर्गत अनाधिकृत वाहनों द्वारा जाम लगाए जाने की शिकायतों के दृष्टिगत बाईक स्क्वाड BS10 क्रमिको द्वारा योग नगरी रेलवे स्टेशन व नटराज चौक क्षेत्रांतर्गत कठोर प्रवर्तन कार्यवाही की गई। इस क्रम में कुल 17 चालान किए गए जिसमें नो पार्किंग के अभियोग में 05 ओर ओवरलोड सवारी के अभियोग में 02 चालान किये गए।




