✍️ सुभाष पिमोली थराली।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रतिभा आर्य की अध्यक्षता एवं कला संकाय परिषद के तत्वावधान में संस्कृत विभाग द्वारा निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता एवं श्लोक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वागत गीत एवं माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 
निबंध प्रतियोगिता का विषय ‘वर्तमान काल में नीति साहित्य की प्रासंगिकता एवं महाकवि बाणभट्ट का संस्कृत साहित्य में योगदान’ था, जिसमें बीए द्वितीय सेमेस्टर की अनमोल जोशी ने प्रथम, बीए द्वितीय सेमेस्टर की दीक्षा रावत ने द्वितीय और बीए चतुर्थ सेमेस्टर की अनीषा देवराड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्लोक प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की किरन पिमोली ने प्रथम, बीए द्वितीय सेमेस्टर की ईशा ने द्वितीय और बीए षष्ठ सेमेस्टर के प्रदीप कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में बीए चतुर्थ सेमेस्टर की अंजली शाह ने प्रथम, बीए द्वितीय सेमेस्टर की दीक्षा रावत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम संयोजक एवं संस्कृत विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर रजनी नेगी ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एवं पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि छात्र जीवन में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का व्यापक महत्व है। दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा में ज्ञान-विज्ञान का खजाना है, जिनके कुछ बिन्दुओं पर इस प्रतियोगिता के माध्यम से संवाद हुआ। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. खेमकरण सोमन ने किया।
इस अवसर पर डॉ ललित जोशी,डॉ. शंकर राम, डॉ. पुष्पा रानी, डॉ. नीतू पाण्डे, अनुज कुमार, रजनीश कुमार, डॉ. सुधा राना, मनोज कुमार, डॉ. जमशेद अंसारी, मोहित उप्रेती, गुड्डू सिंह, अवंतिका, समीक्षा, रेणुका, सुमित कुमार, दर्शन सिंह, जयकृत सिंह, प्रियंका, ममता जोशी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और एनएसएस लिपिक हुकम सिंह रावत, आदि उपस्थित रहे।




