✍️ सुभाष पिमोली थराली।
विकास खंड थराली में सरकारी विद्यालयों में शिक्षा में अभिभावकों व जनप्रतिनिधियों का बढ़ता विश्वास देख नवीन प्रवेश में अच्छी खासी संख्या बढ़ोतरी हुई है जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र ढोड़ीयाल ने खुशी जाहिर की है उन्होंने बताया निजी व प्राइवेट विद्यालयों के प्रति अभिभावकों का रूझान कम हुआ है व प्राइवेट या निजी विद्यालयों के मनमानी फीस से लोगों का रुझान घटा है वहीं सरकारी विद्यालयों के प्रति अभिभावकों व जनता का बच्चों का अच्छा प्रदर्शन से मनोवल बढ़ा है जिस प्रकार विकास खंड थराली में सरकारी विद्यालयों से सात छात्र छात्राओं ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है वहीं निजी विद्यालयों के एक भी छात्र छात्राओं द्वारा उत्तीर्ण नहीं किया गया है, वहीं सरकारी विद्यालयों में सभी अभिभावकों द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम का बखूबी अध्ययन किया गया और सरकार व विभाग द्वारा प्रतिवर्ष विद्यालय प्रबंधन समिति/ विद्यालय विकास समिति के सदस्यों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाता है जिसका लाभ छात्र छात्राओं को मिल रहा है, सरकारी विद्यालयों में निशुल्क पाठ्य पुस्तकें, निःशुल्क ड्रेस, जूता बैग व अन्य छात्रवृति परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है,आज तक थराली के विभिन्न विद्यालयों में 251 छात्र छात्राओं ने कक्षा 6 में नया प्रवेश कर लिया है, तथा कक्षा 9 में 168 छात्र छात्राओं ने नया प्रवेश लिया है तथा अन्य कक्षाओ में 13 छात्र छात्राओं ने प्रवेश किया है।
कक्षा 1 में 155 छात्र छात्राओं
कक्षा 2 में 9 छात्र छात्राओं,
कक्षा 3 में 8 छात्र छात्राओं ने अन्य विद्यालयों से प्रवेश किया है।।
कक्षा 4 में 6 छात्र छात्राओं
कक्षा 5 में 5 छात्र छात्राओं ने अन्य विद्यालयों से स्थानांतरण हो कर नया प्रवेश किया है।।
तथा वाल वाटिका 10 नन्हे मुन्ने बच्चों ने नामांकन किया है।।
इस उपलब्धि को खंड शिक्षा अधिकारी महोदय भूपेन्द्र ढौंढियाल,वी आर पी सी आर पी व तोनो संगठनों के पदाधिकारियों ने शिक्षकों के अच्छे प्रदर्शन की व नवाचार की सराहना की है।
राजकीय जूनियर हाई स्कूल शाखा संगठन थराली के अध्यक्ष रणजीत गिरी गुसाईं, प्राथमिक शिक्षक संघ के शाखा अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने शिक्षा की बेहतरी के लिए कार्य किया है।
और खंड शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र ढौंढियाल ने इस माह सभी अध्यापक अध्यापिका को जन सम्पर्क करने को कहा है।




