“स्वच्छ दून, सुंदर दून” के लिए कुछ भी कर जाऊंगा,
और इसे अमली-जामा पहनाने सड़क पर भी उतर जाऊंगा”
हिमांशु नौरियाल
ब्यूरो चीफ, उत्तराखंड
सुनहरा संसार
8477937533
07/04/2026
“महापौर का अकस्मात निरीक्षण”: लापरवाह अधिकारियों को लगाई फटकार:
देहरादून: उत्तराखंड
राजधानी को साफ सुथरा और सौम्य बनाने के संकल्प के साथ नगर निगम के महापौर सौरभ थपलियाल आज सुबह अचानक वार्ड संख्या 56 की गलियों में उतर गए। इस औचक निरीक्षण से नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
महापौर ने खुद गलियों और मुख्य मार्गों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानी। उन्होंने मौके पर तैनात सफाई कर्मचारियों से वार्तालाप की और उनकी कार्यप्रणाली व आने वाली समस्याओं की जानकारी ली और समाधान के लिए आश्वासन दिया।
महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नालियों की सफाई और घर-घर से कूड़ा उठान में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को लेकर उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि स्वच्छता के काम में किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि:सार्वजनिक स्थलों की नियमित निगरानी बढ़ाई जाए,नकूड़ा उठान के समय की पाबंदी सुनिश्चित हो, नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं।
चूंकि मुझे फौज का बहुत तजुर्बा है, इसलिए मैं जानता हूं भौतिक एवं अकस्मात निरीक्षण कितना असरदार होता है। इससे सही समस्याएं सही और निर्णायक आदमी तक पहुंच जाती हैं जो अन्यथा शायद कभी नहीं पहुंच पातीं और इनका त्वरित समाधान भी ग्राउंड पर ही मगभग तय हो जाता है। यही निरीक्षण का सही तरीका भी है।
इसलिए मैं महापौर महोदय का दिल से धन्यवाद करता हूं और बाकी अधिकारियों से भी अनुरोध करता हूं कि वह भी फिजिकल इंस्पेक्शन पर ज़ोर दें।
जय बद्री विशाल
वंदे मातरम।




