थराली पुलिस ने ज्वेलर्स के साथ की महत्वपूर्ण बैठक।
सुभाष पिमोली थराली।
शनिबार को थानाध्यक्ष थराली विनोद चौरसिया द्वारा थाना थराली क्षेत्र के अंतर्गत स्थित समस्त ज्वेलर्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक मे ज्वेलर्स संचालकों को व्यवसाय में पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्हें अपने प्रतिष्ठानों पर अनिवार्य रूप से हॉलमार्क स्टांप रखने, जीएसटी पंजीकरण पूर्ण कराने तथा दुकानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे पूर्ण रूप से स्थापित एवं क्रियाशील रखने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त, बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए भी निर्देशित किया गया।
थानाध्यक्ष थराली द्वारा स्पष्ट किया गया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी तथा समय-समय पर निरीक्षण कर अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।




