ऋषिकेश में आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब बेचते तीन रेस्टोरेंट संचालक गिरफ्तार
ऋषिकेश, 30 मार्च 2026 — अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी टीम ऋषिकेश एवं जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए श्यामपुर क्षेत्र में बड़ा खुलासा किया है। आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने संदिग्ध रेस्टोरेंट्स पर सघन छापेमारी की।
तलाशी के दौरान तीन रेस्टोरेंट संचालकों को अवैध रूप से शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 27 पव्वे माल्टा देशी शराब, 6 अध्धे व 12 पव्वे रॉयल स्टैग, 3 पव्वे व 2 अध्धे इंपिरियल ब्लू, 6 पव्वे मैकडॉवेल्स No.1 अंग्रेजी शराब और 4 केन बीयर बरामद की गई।
कार्रवाई के दौरान श्यामपुर, ऋषिकेश स्थित स्नेक्स रेस्टोरेंट, हैदराबादी बिरयानी प्वाइंट और आरव नामक रेस्टोरेंट्स में अवैध शराब बिक्री पाई गई। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों—
मोहित पुत्र राजेंद्र निवासी गुलरानी, ऋषिकेश देहरादून
सुरजन सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी कठ्या, टिहरी गढ़वाल
अविनाश पुत्र राजेंद्र यादव निवासी देवरिया, बिहार
को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
रिपोर्ट: पवन सिंह लिंगवाल




