देवाल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 1500 अधिक मरीजो की जांच कर दवाईया बाटी गई ।
सुभाष पिमोली थराली।
रविवार को विकासखंड देवाल के संगम मैदान में रोटरी क्लब श्रीनगर द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा 1500 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ आवश्यक परामर्श और निशुल्क दवाइयाँ बाटी गईं।
इस सफल आयोजन के लिए स्थानीय लोगों ने पूर्व प्रमुख डॉ. दर्शन दानू का आभार जताया। इस विशाल स्वास्थ्य शिविर में लगभग 1500 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पंकज भट्ट, थाना अध्यक्ष विनोद चौरसिया
रोटरी क्लब के अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल, सचिव संजय सिंह रावत, कोषाध्यक्ष मनीष कोठियाल, कार्यक्रम कॉर्डिनेटर के.के. गुप्ता, वृजेश भट्ट, वीरेंद्र बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डी.डी. कुनियाल, खिलाप सिंह, पिंकी राही, नरेंद्र बिष्ट, हरेंद्र कोटड़ी, रूप सिंह, आशा धपोला, सुरेंद्र सिंह रावत, डॉ. दर्शन मेहरा, पान सिंह तूलेरा, देवेंद्र दानू, अरविंद भंडारी, रणजीत सिंह, प्रदीप दानू क्षेत्र पंचायत, बीरेन्द्र , पान सिंह परिहार, धन सिंह बिष्ट, दिलमणी जोशी एवं मोहन सिंह आदी उपस्थित रहे।
क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा जताई।




