✍️ सुभाष पिमोली थराली।
स्वतंत्रता सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के योग प्रशिक्षक कुशलानंद सती द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के सौजन्य से योग प्रशिक्षको हेतु ऋषिकेश में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में सफलतापूर्वक प्रतिभाग कर प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। उन्होंने ऋषिकेश में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में योग के क्रियात्मक और सैद्धांतिक प्रशिक्षण आधारित इस सात दिवसीय कार्यशाला में भाग लिया ।
इस उन्नयन और नवाचार पर आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त करने पर आयोजक गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा योगाचार्य कुशलानंद सती सहित सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र सहित सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय तलवाड़ी के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ सेराज मोहम्मद, मीडिया प्रभारी डॉ ललित जोशी, डॉ प्रतिभा आर्या , डॉ नीतू, डॉ खेमकरण, डॉ पुष्पा रानी,सुधा राणा रजनीश कुमार, डॉ शंकर राम,मोहित उप्रेती, थान सिंह, महीपाल सिंह, हुकम सिंह धीरेन्द्र सिंह मनोज देवराड़ी सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ द्वारा बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।




