10 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को सहसपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
सहसपुर निवासी एक महिला द्वारा दिनांक 22.03.2026 को कोतवाली सहसपुर पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र अपनी नाबालिक पुत्री उम्र- 10 वर्ष को घराट के अन्दर बुलाना व उसके साथ गलत काम करने के साथ दुष्कर्म करने के संबंध मे दिया गया, जिस पर तत्काल कोतवाली सहसपुर पर मु0अ0स0 – 55/26
धारा -65(1), 3/4 पोकसों अधिनियम पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनीशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर कोतवाली सहसपुर पर पुलिस टीम गठित की गई, गठित टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। तथा घटना वाले दिन ही अभियुक्त बलजीत पुत्र स्व० सुकला उम्र 65 वर्ष निवासी इंन्द्रीपुर को गिरफ्तार किया गया अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
1- बलजीत पुत्र स्व० सुकला उम्र 65 वर्ष निवासी इंन्द्रीपुर




