✍️ पवन सिंह लिंगवाल, ऋषिकेश।
राष्ट्रीय जनता पॉवर संगठन के द्वारा आज आई डी पी एल, काली माता मंदिर के प्रांगण में हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य मैं एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, राष्ट्रीय जनता पॉवर के अध्यक्ष सुरेंद्र नेगी जी के द्वारा इस कार्यक्रम को संचालित किया गया, इस कार्यक्रम का उद्वेश्य केवल एकजुट होकर के किसी भी भेद भावना के आपस में अपनी संस्कृति अपनी परंपरा को आगे बढ़ाना और लोगों के साथ प्रेम भावना से रहना, कार्यक्रम के दौरान मातृशक्ति द्वारा अपनी लोक कला और संस्कृति से संबंधित एक मनमोहक प्रस्तुति भी दी गई,
इस दौरान कार्यक्रम में लोगों को माता का प्रसाद वितरित किया गया और भंडारे का भी आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जाने माने जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, क्षेत्र की जनता की भी उपस्थिति रही।




