वन अधिकारी से मारपीट का मामला: वायरल वीडियो से दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश में पुलिस
देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में वन विभाग के एक अधिकारी के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर दो आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 फरवरी 2026 को उप प्रभागीय वनाधिकारी राजीव नयन नौटियाल ने कोतवाली विकासनगर में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि वह उसी दिन शाम करीब 5:30 बजे अपने कार्यालय कालसी से लौट रहे थे। इस दौरान हरिपुर पार कर बाड़वाला क्षेत्र में यमुना नदी की ओर जा रहे एक डंपर की वह वीडियो बना रहे थे।
आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बनाने का विरोध किया और कथित रूप से वन अधिकारी के साथ मारपीट करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।
वादी की तहरीर के आधार पर थाना विकासनगर में आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 59/2026 के तहत धारा 115(2), 121(1), 132, 191(2), 324(2), 352 BNS में मुकदमा दर्ज किया गया।
जांच के दौरान वायरल वीडियो का अवलोकन करने पर पुलिस ने दो व्यक्तियों की पहचान की—
मनीष चौहान (23 वर्ष) पुत्र दान सिंह, निवासी बाड़वाला, विकासनगर
अरुण चौहान (30 वर्ष) पुत्र कुंदन सिंह चौहान, निवासी कोटी इच्छाड़ी, थाना कालसी
दोनों को 10 मार्च 2026 को पूछताछ के लिए थाना लाया गया, जहां उनके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में दिख रहे अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। साथ ही घटना से जुड़े आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि मामले में शामिल सभी आरोपियों तक पहुंचा जा




