राजजात के कार्यों में संजीदा नहीं दिख रहा लोक निर्माण विभाग।
सुभाष पिमोली थराली।
आगामी नंदा राजजात को लेकर लोक निर्माण विभाग कितना उदासीन है इसकी बानगी इस बात से लगाई जा सकती है कि थराली-देवाल-वाण मोटर मार्ग के सुधारीकरण में किमी तीन में बंदरढोंन के पास भूस्खलन जोन में यूपीसीएल के दो विद्युत पोल को शिफ्ट किया जाना था जिसके लिए डेढ़ माह पूर्व लोल्टी में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट,विधायक भूपाल राम टम्टा और ब्लॉक प्रमुख प्रवीण पुरोहित ने यूपीसीएल को पोल शिफ्ट करने को कहा था जिस पर यूपीसीएल के उपखंड अधिकारी अतुल कुमार ने कहा था कि लोक निर्माण विभाग इसके लिए पत्र देगा और पोल हटाने का कारण बताया जाएगा तो पोल शिफ्ट कर दिए जाएंगे। लिकिन डेढ़ माह तक लोनिवि की तरफ से यूपीसीएल को कोई पत्र नहीं दिया गया। जब 9 मार्च को समाचार पत्रों में ये खबर छपी तब जाकर विभाग के जेई ने पत्र बनाकर यूपीसीएल के जेई को वाट्सअप किया। यूपीसीएल के अवर अभियंता देवेंद्र सिंह ने बताया कि मुझे वाट्सअप पर पत्र मिला है। एक सप्ताह में ये पोल शिप्ट कर दिए जाएंगे। वहीं लोनिवि के अधिशासी अभियंता रमेश चंद्र ने बताया कि पोल हटने के बाद यहां पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा।




