चकजोगीवाला मे वन विभाग की जमीन को पहाड़ के भोले भाले लोगों को बेच रहे भूमाफिया
ऋषिकेश: देहरादून वन प्रभाग की बडकोट रेज मे करीब 100 बीघा से ज्यादा वन भूमि पर प्लाटिग कर दी |जहा कही जगह सडके और मकान तक बन गये | लेकिन वन विभाग ने अब तक कोई बडी कार्यवाही ने की है | वही वन विभाग के सेवानृवत्ति सर्वेयर योगेश ईष्टवाल ने उजागर किया |उन्होने वन मुख्यालय से लेकर केन्द्रीय वन मंत्रालय तक इसकी शिकायत की है | जहा बडकोट रेज मे चकजोगीवाला और आसपास काफी बडा हिस्सा आरक्षित वन भूमि के रूप मे दर्ज है | जिसका नोटिफकेशन भी राज्य सरकार कर चुकी है |रिटायर सर्वेयर ईष्टवाल के अनुसार लगातार कब्जा किया जा रहा है |यहां तक की वहां पक्की सडके बनाकर प्लाट काट दिये गये है |आरोप है कि वन विभाग ने एक अतिक्रमण नहीं हटाया |जबकि वहां पर भोले भाले लोगो को ये जमीन बेची जा रही है |फर्जी रजिस्ट्री लगाकर बेच रहे है |गूगल मैप के पहले और नये मैप पर अतिक्रमण साफ दिख रहा है | एक बोर्ड लगाकर सो गया विभाग हैरानी की बात है कि कार्यवाही के बजाय वन विभाग ने एक बोर्ड लगा दिया जिसमे लिखा है कि यह आरक्षित वन भूमि है और इसकी खरीद फरोख्त नही हो सकती है | लेकिन इसके बावजूद वहां जमीनो की प्लाटिग धडल्ले से की जा रही है |
खबर…
पवन सिंह लिंगवाल
रिपोर्टर, डोईवाला




