बहु ने करवा दिया सास का मर्डर।उत्तराखंड में इस बहु ने सास को जान से मरवाया और पति को बुरी तरह पिटवाया।
उत्तराखंड के उद्दमसिंहनगर के दिनेशपुर से एक ऐसी सनसनी खेज वारदात सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया।
यहां पारिवारिक कलह ने भयावह रूप ले लिया। मामूली विवाद के बाद बहू ने अपने मायके पक्ष के लोगों को बुलाकर सास और पति पर हमला करवा दिया, जिसमें 70 वर्षीय संध्या शाह की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रसेनजीत शाह का विवाह चार वर्ष पूर्व काशीपुर निवासी सुरभि से हुआ था। शादी के बाद से ही परिवार में विवाद की स्थिति बनी रहती थी।
बताया जा रहा है कि बीती रात सुरभि ने अपने मायके से पांच लोगों को घर बुलाया। विवाद बढ़ने पर सभी ने मिलकर प्रसेनजीत और उनकी वृद्ध मां के साथ मारपीट की। हमले में गंभीर रूप से घायल संध्या शाह ने दम तोड़ दिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी दौलत राम वर्मा के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा सुरभि समेत छह आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।




