लव जिहाद: उत्तराखंड में लव जिहाद का बड़ा मामला आया सामने। नाबालिक को फंसाकर उसे किया गर्भवती।
उत्तराखंड के नैनीताल/भवाली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भवाली में एक नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने की सूचना के बाद गुरुवार को क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। हिंदूवादी संगठनों ने मामले को लेकर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए भवाली कोतवाली का घेराव किया और विरोध प्रदर्शन के दौरान बाजार बंद करवा दिया। पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी को गर्भवती करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट, बलात्कार समेत अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
गुरुवार दोपहर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और आरोप लगाया कि मुरादाबाद से आए युवक ने स्थानीय किशोरी को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। संगठनों के पदाधिकारियों ने कोतवाल व अन्य पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में भवाली की सड़कों पर उतरे और नारेबाजी करते हुए व्यापारियों से बाजार बंद करने का आग्रह किया, जिसके चलते अधिकांश दुकानों के शटर बंद हो गए।
एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया कि बीते दिन अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक नाबालिग किशोरी गर्भवती है। सूचना मिलने पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। वहीं नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

