आज दिनांक 04 फरवरी 2026 को रानीपोखरी स्थित आर्यन विद्या मंदिर स्कूल मे सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत परिवहन उपनिरीक्षक श्री महताब अली, श्री रमेश पन्त व श्री प्रविन्द्र कोहली द्वारा विद्यालय के बच्चो को वाहन चलाते समय रखने वाली सावधानीयो को विशेष रूप से हेलमेट का प्रयोग, सीटबेल्ट का प्रयोग, मोबाइल का प्रयोग न करना, गलत लेन में वाहन का संचालन न करना, ओवर स्पीडिंग न करना, गलत ओवरटेकिंग न करना आदि के विषय में बताया गया तथा स्वयं ओर अपने परिजनो से सुरक्षा साधनो को अपनाने हेतू अपील की गई। स्कूल प्रधानाचार्य श्री जयपाल नेगी जी ने भी सड़क सुरक्षा व ट्रेफिक नियमो को कठोरता से पालन करने हेतु बच्चो से आग्रह किया।




