“भारतीय किसान संघ विकासनगर देहरादून द्वाराआयोजित भारत माता पूजन पखवाड़ा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ”
आज दिनांक 01/02/2026को अपराह्न 2:00PM भारतीय किसान संघ की बैठक श्री फूल सिंह नेगी जी की अध्यक्षता में ” जय श्री किसान स्वायत्त सहकारिता भवन रूद्रपुर में भारत माता पूजन कार्यक्रम हेतु आयोजित की गई,जिसमें सर्व प्रथम सभी उपस्थित किसानों द्वारा भारतमाता के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर भारतमाता की पूजा की गई तथा भारत माता की जय,भगवान बल राम की जय,”कौन बनाता हिन्दुस्तान,भारत का मजदूर किसान,”जो हम से टकराएगा,वह हममें मिल जाएगा,।आदि नारे लगाए गए।तत्श्चात किसान वक्ताओं द्वारा क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण हेतु एकजुट होकर काम करने हेतु कहा गया,तथा अधिक से अधिक किसानों को भारतीय किसान संघ की सदस्यता दिलाने तथा किसान संघ को मजबूती प्रदान करने हेतु संकल्प लिया गया। बैठक का संचालन करते हुए ब्लॉक मंत्री राजेन्द्र धीमान द्वारा कहा गया कि हम क्षेत्र में लोगों की समस्याओं के निस्तारण हेतु रात दिन अपना कम छोड़कर निस्वार्थ भाव से काम करवाते रहते है लेकिन दुख की बात है कि लोग किसान संघ के साथ खुलकर नहीं जूड़ रहे हैं। प्रदेश कोषाध्यक्ष नरेश चन्द्र नौटियाल द्वारा भारतीय किसान संघ की स्थापना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा भारतीय किसान संघ के चार प्रमुख पर्वों श्री भगवान बलराम जयंती/किसान दिवस,गोपाष्टमी/गौमाता पूजन, भारत माता पूजन, स्थापना दिवस,के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा अपने एवम देश के लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रासायनिक खाद बीज मुक्त खेती को त्याग कर “गौ कृषि वाणिज्यम” आधारित जैविक खेती करने हेतु बताया गया हमें अपने पुराने बीज युक्त खेती करनी चाहिए, बैठक में बंदोंबस्त विभाग/भू सर्वेक्षण विभाग द्वारा किसानों की भूमि में की गई गड़बड़ियों/ अनियमितताओं को दूर करने,विकास नगर के पर्वतीय बिनहार क्षेत्र का बंदोबस्त/खाता खतौनियों का पुनरीक्षण कार्य अति शीघ्र पूरा करवाने ,कैंचीवाला (सहसपुर)में लग रहे स्टोन क्रेशर को बंद करवाने तथा क्षेत्र की अन्य समस्याओं के निस्तारण हेतु उप जिला अधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन हेतु सर्व सम्मति से तय किया गया। बैठक सर्व श्री जगदीश्वर चौहान, बीर सिंह थापा,केदार सिंह रावत, मोहन सिंह चौहान,अमर सिंह नेगी,चंद्रपाल सुयाल, प्रेम सिंह पंवार आदि वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। बैठक में राजेन्द्र सिंह,सुनील कुमार,योगराज सिंह,रघुवीर सिंह तोमर,ओमप्रकाश नौटियाल, विजय राम कुकरेती,अनुज चौहान,रजत शर्मा प्रीतम सिंह तोमर नरेश चन्द्र नौटियाल प्रदेश कोषाध्यक्ष भारतीय किसान संघ उत्तराखण्ड देहरादून सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे






