✍️ ऋषिकेश।
आज डोईवाला में उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा एक महा रैली का आयोजन किया गया, रैली का कार्यक्रम रानीपोखरी डांडी से होकर के डोईवाला से लच्छीवाल होकर के सेलिब्रेशन गार्डन, भनियावाला में जाकर के सम्पन्न हुआ, इस रैली का मकसद केवल यही था कि अपने संगठन को और मजबूत करना और 2027 के चुनाव में यू के डी का परचम लहराना। इस माह रैली में आशीष नेगी(केंद्रीय अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ), कुलदीप रावत(केंद्रीय उपाध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ), सुरेंद्र कुकरेती(केंद्रीय अध्यक्ष, यू के डी), जतिन चौहान(देहरादून महानगर अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ), पवन बिष्ट(ऋषिकेश अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ), मुकेश भट्ट(ऋषिकेश उपाध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ), एवं अन्य कार्यकर्ता , आदि उपस्थित रहे।
सेलिब्रेशन गार्डन, भनियावाला में रैली के समापन कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रोग्राम का भी आयोज़न किया गया, जिसमें की गढ़वाल के कुछ लोकप्रिय गायकों के द्वारा अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस पूरे कार्यक्रम का संयोजन सौम्य चौधरी के द्वारा किया गया।




