✍️ वाचस्पति रयाल, नरेंद्रनगर।
नरेंद्र नगर में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की वर्षों पुरानी मांग धरातल पर उतरते देख, नरेंद्रनगर व आसपास के इलाके में जहां खुशी की लहर है, वहीं बच्चों में पठन-पाठन को लेकर बड़ा उत्साह दिखाई दे रहा है,
बरसों पुरानी जनता की मांग, पूर्ण होने पर नगर सहित समूचे क्षेत्र में खुशी की लहर है,
इस महत्वपूर्ण मांग के पूर्ण होने पर जनता ने क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश के वन तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल का आभार जताया है,
केंद्रीय विद्यालय के लिए अधिग्रहण किए गए इंटर कॉलेज के खेल मैदान में 82 लाख की लागत से 8 कक्षा कक्षों के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है,
कनिष्ठ अभियंता नेहा राणा ने बताया कि 15 कमरों के लिए 165 लाख की परियोजना है,
जिसमें 8 कमरों के टीन सेट के लिए जिला योजना से 82 लाख रुपए स्वीकृत हो चुके हैं, आठ कमरों का कार्य बच्चों के पठन-पाठन हेतु अगस्त 2026 तक पूर्ण कर लिये जायेंगे,
बरसों पुरानी इस मांग को पूर्ण होने पर क्षेत्रीय जनता,अब वन मंत्री सुबोध उनियाल का आभार जताते हुए, खुशी का इजहार कर रही है।




