राजेन्द्र सिंह रावत बने निर्विरोध प्रधान संघ थराली के अध्यक्ष।
थराली चमोली
सोमवार को ब्लॉक सभागार थराली में विकासखंड थराली के ग्राम प्रधानों की कार्यकारिणी का गठन किया गया, बैठक में सर्व सहमति से ग्राम प्रधान पास्तोली राजेंद्र सिंह रावत को निर्विरोध प्रधान संघ अध्यक्ष चुना गया, इस अवसर पर सर्वप्रथम एक बैठक आहूत की गई, जिसमें अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत सहित उपाध्यक्ष केदार दत्त देवराड़ी ग्राम प्रधान- गेरुड़, कोषाध्यक्ष प्रमोद जोशी ग्राम प्रधान-बैनोली, संरक्षक दिनेश रतूड़ी ग्राम प्रधान-किमनी, जिला प्रतिनिधि के लिए हेमलता गड़िया ग्राम प्रधान-ग्वालदम,महासचिव विजय लाल ग्राम प्रधान-रुईसाण, सचिव मंजू देवी ग्राम प्रधान-गुमड़,सहसचिव मनवर सिंह ग्राम प्रधान -काखड़ा सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।
इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष थराली राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानों की समस्याओं के लिए और साथ ही मनरेगा के जो कार्य हैं उनमें ऑनलाइन के कारण परेशानियां आ रही है जिसके लिए भविष्य में आवाज उठाई जाएगी।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान चौण्डा प्रद्युमन सिंह रावत, ग्राम प्रधान रायकोली कुंवर सिंह मनराल, दलवीर सिंह राणा ग्राम प्रधान धारबारम, ग्राम प्रधान तलवाड़ी खालसा राहुल टम्टा, ग्राम प्रधान मालबज्वाड़़ गंगा देवी, ग्राम प्रधान सेरा विजयपुर यशोदा देवी, ग्राम प्रधान पैनगढ़ आशीष परिहार, ग्राम प्रधान थाला कुंदन सिंह बिष्ट, कनिष्ठ प्रमुख राजेश चौहान, दीपा फर्स्वाण ग्राम प्रधान तलवाड़ी स्टेट आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।




