दुष्यंत गौतम ने ली हाईकोर्ट की शरण
– उर्मिला-सुरेश राठौर समेत 11 को बनाया पार्टी
– अंकिता हत्याकांड के दौरान दस दिन का शेड्यूल जारी किया
अंकिता भंडारी मर्डर केस में वीआईपी के तौर पर नाम उछलने के बाद भाजपा के महासचिव दुष्यंत गौतम अब दिल्ली हाईकोर्ट की शरण में पहुंच गये हैं। गौतम ने उर्मिला सनावर, सुरेश राठौर, कांग्रेस, उत्तराखंड कांग्रेस, आलोक शर्मा, आम आदमी पार्टी समेत 11 को पार्टी बनाते हुए मानहानि का दावा किया है। दुष्यंत का कहना है कि उनका नाम जबरदस्ती इस मामले ेमं घसीटा गया है। इससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है।
मेरे पास दुष्यंत गौतम द्वारा दायर की गयी याचिका उपलब्ध है। लगभग 250 पेज की इस याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता सिमरन बरार और नीलमणि गुहा ने दुष्यंत की ओर से दायर किया है। इसमें उर्मिला सनावर और अन्य को पार्टी बनाया है। गौतम ने अदालत से इस मामले में जल्द सुनवाई की अपील की है।
ये हैं पार्टी जिनके खिलाफ वाद दायर किया गया। उर्मिला सनावर, सुरेश राठौर, इंडियन नेशनल कांग्रेस, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी, गणेश गोदियाल, आम आदमी पार्टी, आलोक शर्मा कांग्रेस प्रवक्ता, मोहित चौहान, एक्स एकाउंट @पीएम नेहरू, एक्स, मेटा को पार्टी बनाया है।
दुष्यंत ने अपनी लोकेशन बतायी है। याचिका के अनुसार दुष्यंत कुमार गौतम की लोकेशन इस प्रकार रहीकृ 10 सितंबर 2022- नई दिल्ली, ’ 13 सितंबर 2022, नई दिल्ली, 14 सितंबर 2022 नई दिल्ली,’ 15 सितंबर 2022, नई दिल्ली, 16 सितंबर 2022 ,उत्तर प्रदेश, 17 सितंबर 2022, नई दिल्ली,18 सितंबर 2022, नई दिल्ली 19 सितंबर 2022 उड़ीसा, 20 सितंबर 2022- नई दिल्ली।




