✍️ मनमोहन भट्ट, पुरोला/उत्तरकाशी।
उत्तरकाशी जनपद में पुरोला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेश जुवाठा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पुरोला सहित पूरे उत्तरकाशी जनपद में शोक की लहर दौड़ गई है।
राजेश जुवाठा, पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री स्वर्गीय बर्फ़ीया लाल जुवाठा के पुत्र थे। वे अपनी सादगी, सरल स्वभाव और जनसेवा के लिए क्षेत्र में विशेष रूप से पहचाने जाते थे। विधायक रहते हुए उन्होंने पुरोला विधानसभा के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए, जिन्हें आज भी लोग सम्मान के साथ याद करते हैं।
ट
उनके असामयिक निधन पर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की कामना की है।




