✍️ ललित जोशी,नैनीताल।
सरोवर नगरी नैनीताल के डीएसबी कॉलेज के पूर्व छात्र तथा पूर्व विभागाध्यक्ष एवं डीन विधि प्रोफेसर एस डी शर्मा को उत्तराखंड उच्च शिक्षा में संचालित राज्य विश्वविधालय के अधिनियम एवं परिनियमावली में। सुधारीकरण हेतु गठित समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । 
उच्च शिक्षा सचिव डॉ रंजीत कुमार सिन्हा के हस्ताक्षर तथा हरीश कुमार सागर द्वारा उक्त आदेश जारी किया गया है।
समिति में डॉक्टर के डी पुरोहित ,डॉक्टर विपिन चंद्र चौबे तथा राज्य विश्वविधालय के कुलपति द्वारा। नामित सदस्य शामिल होंगे । कूटा की तरफ से प्रोफेसर ललित तिवारी ,डॉक्टर नीलू ,डॉक्टर दीपक कुमार ,डाक्टर युगल जोशी ,डॉक्टर संतोष कुमार ,डाक्टर कुबेर गिनती , डॉक्टर शिवांगी ,डॉक्टर अनिल बिष्ट ,डॉक्टर दीपिका गोस्वामी ,डॉक्टर अशोक कुमार ने प्रोफेसर शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।




