✍️ वाचस्पति रयाल, नरेंद्रनगर।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आलोक राम त्रिपाठी ने शनिवार को नरेंद्रनगर व मुनी की रीति पहुंचकर कई विभागों का औचक निरीक्षण किया,
उन्होंने नरेंद्र नगर में स्थित स्वयंसेवी संस्था आशा किरण सेवा आश्रम का औचक निरीक्षण किया, और पाया कि संस्था में रह रहे अनाथ वृद्ध भरत सिंह भंडारी पुत्र कुशाल सिंह भंडारी, मूल निवासी जनपद पौड़ी का रहने वाला, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का पोता है, और जो 11 वर्षों से आशा किरण सेवा आश्रम में रह रहा है, एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का पोता होते हुए,उन्हें सरकारी सहायता प्राप्त होनी चाहिए थी, भरत सिंह के संपूर्ण कागजात देखने के बाद जिला प्राधिकरण के सचिव आलोक राम त्रिपाठी ने, उन्हें न्याय दिलाने की बात कही, तथा आशा किरण सेवा आश्रम में रह रहे, वृद्ध जनों का हाल-चाल पूछा, आश्रम के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, 
इस दौरान सचिव आलोक राम त्रिपाठी ने कुंजापुरी मेले में लगे, जिला विधिक सेवाप्राधिकरण के स्टाल का निरीक्षण किया, तथा स्टॉल में लगे लोगों के कार्यों की सराहना की,
इसके पश्चात उन्होंने थाना नरेंद्रनगर तथा थाना मुनी की रेती का औचक निरीक्षण किया,
माननीय प्राधिकरण के सचिव श्री त्रिपाठी ने यह कार्रवाई ,माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश माननीय अमित कुमार सिरोही के निर्देशानुसार किया।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी के रिटेनर अधिवक्ता राजपाल सिंह मिंया,बाल कल्याण समिति के सदस्य राजेंद्र सिंह गुसाईं,थाना नरेन्द्रनगर के सब इंस्पेक्टर शांति प्रसाद डिमरी,राजस्व उप निरीक्षक विनोद राणा जी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सरिता कोठियाल, उषा कैतुरा, विजेंद्र सिंह रावत, विकास नेगी,हमीद खान आदि कर्मचारी उपस्थित थे।




