✍️ सुभाष पिमोली थराली।
विकासखंड देवाल के सैनिक बाहुल्य गांव सवाड में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति मिलने थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, का आभार व्यक्त करते हुए खुशी व्यक्त की है। और क्षेत्रीय जनता को बधाई दी।




