✍️ललित जोशी, नैनीताल।
सरोवर नगरी नैनीताल में सर्ब जनिन दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान में 69 वें दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब मूर्तियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
सरोवर नगरी नैनीताल मां नयना देवी मंदिर में नवरात्र अवसर पर हर साल आयोजित होने वाले सर्बजनिन मां दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर है।
मंदिर परिसर में इस वर्ष मूर्ति बनाने आए उत्तर प्रदेश के कानपुर से मूर्तीकार विक्रम सरकार ने बताया कि मूर्तियों को पूर्ण रूप से प्राकृतिक चीजों से बनाया जा रहा है, ताकि विसर्जन के दौरान पर्यावरण को कोई नुकसान ना हो।
उन्होंने बताया कि उनके साथ विश्वजीत ,जय ओर प्रेम मूर्ति भी सहयोग दे रहे हैं।
यहाँ बता दें 28 सितंबर से दो अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान अध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट,महासचिव उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार,वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल,सौरभ सहित अन्य लोग मैजूद रहे।




